श्रावस्ती, मार्च 20 -- श्रावस्ती। टीम बुधवार दोपहर में अचानक मौसम बदल गया। जिले भर में तेज आंधी आई और चारो ओर धुंध छा गई। आंधी को गेहूं और आम की फसलों के लिए खराब बताया जा रहा है। दोपहर करीब 12: 30 बजे अचानक मौसम बदल गया। तेज आंधी के कारण चारो ओर धूल का गुबार उठने लगा। देखते ही देखते चारो ओर पत्तियां व धूल के कारण सड़कों पर यातायात बंद हो गया। करीब आधे घंटे तक धूल भरी आंधी चलती रही। आंधी को गेहूं और आम की फसलों के लिए खराब बताया जा रहा है। धूल से बचने के लिए लोग घरों में घुस गए। हवा थमने के बाद वाहन चालक आगे बढ़े। लोगों ने घरों से धूल साफ की। इस दौरान कटरा बाजार कूड़े से भर गया। जगह जगह कूड़े और पन्नी सड़क पर बिखरा हुए देखा गया। इस बारे में इकौना के चिकित्सक डॉ आरके मिश्रा वरिष्ठ सर्जन एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ ने बताया कि धूल भरी आंधी या डस...