किशनगंज, फरवरी 11 -- टेढ़ागाछ। टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टेढ़ागाछ में रोजाना कई मरीज दूर-दराज के इलाकों से इलाज के लिए पहुंचते हैं। बदलते मौसम के कारण इन दिनों मरीजों की संख्या में भी वृद्धि देखी जा रही है। बीते कुछ दिनों से मौसम में बदलाव से सर्दी खांसी सहित सीजनल बीमारी बढ़ी है। चिकित्सा प्रभारी डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि मौसम के लगातार बदलने के कारण स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की संख्या बढ़ी है। ज्यादातर मरीज सर्दी-जुकाम वाले ही पहुंच रहे हैं जिनका उचित इलाज कर दवाइयां उपलब्ध कारवाई जा रही है। साथ ही उन्होंने लोगों ठंड से बचने और अनुकूल खान - पान का ध्यान रखने की सलाह दी है। बैरिया निवासी सिद्घनाथ पांडे ने कहा कि मैं अपने 94 वर्षीय पिता को इलाज हेतु स्वास्थ्य केंद्र टेढ़ागाछ ले गया था जहां चिकित्सा प्रभारी प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.