गया, जून 17 -- थोड़ा विलंब से ही सही लेकिन मंगलवार को मानसून ने बिहार में दस्तक दे दी है। सूबे के पूर्वी क्षेत्र से दक्षिण-पश्चिम मानसून प्रवेश किया है। मानसून की इंट्री का असर गया जी में भी देखने को मिला। नमी की मात्रा बढ़ गयी। मंगलवार को गया शहर सुबह से शाम के बीच तीन बार बारिश हुई। शहर के अलावा कुछ ग्रामीण इलाकों में प्री मानसून की बारिश हुई। करीब सात मिलीमीटर वर्षा हुई। अगले दो दिनों में मानसून की बारिश गया जी में भी होगी। मानसून वैज्ञानिक ने बताया कि मंगलवार को मानसून के प्रवेश के साथ भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, सहरसा व सुपौल आदि जिलों में अच्छी बारिश हुई। अगले 48 घंटे में पूरे बिहार में मानसून सेट कर जाएगा। यानी अच्छी बारिश होगी। निम्न दवाब के क्षेत्र के असर से इस बार अच्छी बारिश होने की संभावना है। मंगलवार को गया जी में कहीं बारिश कही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.