देवरिया, फरवरी 16 -- देवरिया, निज संवाददाता। वायरल इंफेक्शन का प्रकोप बढ़ा है। इसकी चपेट में आने से बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। इन दिनों वायरल फीवर के साथ ही सर्दी, जुकाम व श्वास की परेशानी बच्चों को हो रही है, वहीं उल्टी, पेटदर्द से भी पीड़ित हो रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में इन दिनों मरीजों की संख्या बढ़ी है। कई दिनों बाद पीआईसीयू में मरीज बढ़े हैं और बेड भर गए हैं। मरीज को ठीक होने में करीब एक सप्ताह का समय लग रहा है। डॉक्टर बच्चों को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। मौसम में बदलाव से लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। सुबह और शाम की ठंड से लापरवाही बच्चों पर भारी पड़ रही है। इस समय इंफ्लुएंजा, पैरा इंफ्लुएंजा व आरएसवी वायरस का संक्रमण बढ़ा है। इसकी चपेट में आने से बच्चे फीवर से पीड़ित हो जा रहे हैं। साथ ही सर्दी, जुकाम, खांस...