देवरिया, अक्टूबर 3 -- देवरिया, निज संवाददाता। मौसम बदलने से बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। वातावरण में नमी, धूल, ठंडी चीजों की वजह से दिक्कत हो रही है। वह ब्रोंकियल अस्थमा से पीड़ित हो रहे हैं। बिना बुखार के खांसी, नाक बहनें (नजला) की समस्या लंबे समय तक बनी रहती है। वहीं सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है। इस तरह की समस्या लेकर मरीजों की संख्या बढ़ी है। मेडिकल कॉलेज में रोजाना करीब दस से पंद्रह मरीज आ रहे हैं। डॉक्टर दवा के साथ सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। मौसम में बदलाव हुआ है। बारिश के बाद धूप हो रही है। वातावरण में नमी, सीलन, प्रदूषण आदि की वजह से लोगों की सेहत पर असर पड़ रहा है। वहीं बच्चे भी बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। एलर्जी की वजह से ब्रोंकियल अस्थमा से पीड़ित हो जा रहे हैं। बच्चों को लंबे समय तक खांसी, नाक बहने की समस्या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.