गुमला, मार्च 21 -- गुमला, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय समेत भरनो,सिसई और पालकोट प्रखंड समेत पूरे जिले में गुरुवार को अचानक शाम चार बजे मौसम ने करवट ली और तेज आंधी तूफान व ओलावृष्टि के साथ आये बारिश के कारण कई ग्रामीणों के घर के छत क्षतिग्रस्त हो गए। जबकि कई किसानों के खेतों में लगे फसलों को भी भारी नुकसान हुआ।भरनो प्रखंड के सारगाओं गांव निवासी रामकुमार उरांव,के तीन घरों में लगे स्बेस्टस तूफान के कारण उड़कर छतिग्रस्त हो गया। वहीं जुरा,डूडीया, परवल गांव में कई पेड़ गिर गए। डूडीया पंचायत भवन तथा घरों का चदरा,स्बेस्टस उड़ गया कई खेतो में लगे फसल बर्बाद हो गए। परवल गांव के ग्रामीण दशरथ साहू का गाय शेड में लगे स्बेस्टस उड़कर क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं इसी गांव के तीजन देवी का घर के छत में लगे स्बेस्टस,धांसू महतो का घर के छत में लगे स्बेस्टस क्षतिग्रस्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.