गंगापार, फरवरी 9 -- मौसम के उतार चढ़ाव से जहां किसानों की खेती पर बुरा असर पड़ने की संभावना प्रबल हो गई है, वहीं सुबह शाम ठंड व दिन के समय गर्मी होने से प्रत्येक घरों में बुखार, खांसी, जोड़ों के दर्द सहित विभिन्न रोगों के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मेजा में सोमवार को मरीजों की भारी भीड़ जुटी रही। सुबह दस बजे से जुटी मरीज शाम पॉच बजे तक ओपीडी में डॉ बबलू सोनकर, डॉ शाश्वत, डॉ तनुज शुक्ला सहित अधीक्षक मौजूद रहे। कपुरी गांव से पहुंची मंजू देवी, जमुआ से पहुंची लखराजी, बंधवा से पहुंचे जुबेर अहमद, मेजाखास के सुजल, चपरतला के नितेश कुमार ने बताया कि मौसम बिगड़ने से वह तीन दिनों से बुखार से पीड़ित हैं। इसी तरह कुर्की गॉव से पहुंची शुभम देवी मेजा खास की अनीता ने बताया कि वह दांत के दर्द से परेशान हैं। सभी मरीजों ने बारी-ब...