देहरादून, फरवरी 23 -- ऋषिकेश। मौसम में गर्माहट आते ही इसका असर लोगों की सेहत पर भी दिखने लगा है। सरकारी अस्पताल में बदलते मौसम की वजह से सर्दी, जुकाम, खांसी और बुखार की शिकायत लेकर मरीज पहुंच रहे हैं। फिजिशियन डॉक्टर अमित रौतेला ने बताया कि मरीजों को स्वास्थ्य के प्रति आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...