बगहा, मार्च 18 -- बेतिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पश्चिम चंपारण जिले में मौसम में उतार-चढ़ाव से एक बार फिर से बच्चों से बूढ़े तक के बीमार होने का सिलसिला तेज हो गया है। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल के विभागों के पांच सौ व कैजुएल्टी के सभी 20 बेड फुल हो गये हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बी ब्लॉक में स्थित कैजुएल्टी वार्ड के मॉड्यूलर ओटी को भी मंगलवार की दोपहर चालू करना पड़ा। अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुधा भारती ने बताया कि गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल पर मरीजों का भरोसा बढ़ा है। जरूरतमंद मरीज यहां आ रहे हैं। अस्पताल में उपलब्ध सुविधा के अनुसार मरीजों की चिकित्सा व उनके हितों का ख्याल रखा जा रहा है। मंगलवार को ओपीडी में डेढ़ बजे तक 1285 मरीजों का रजिस्ट्रेशन किया गया। साथ ही उनका इलाज किया गया। शाम के ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.