जमशेदपुर, मार्च 22 -- पिछले 15 दिन से मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। इस मौसम के कारण महिलाओं में तेजी से यूरिन इंफेक्शन बढ़ रहा है। सरकारी सहित निजी अस्पतालों या क्लीनिक में ऐसी शिकायत वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। सदर अस्पताल की प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. गीताली ने बताया कि मौसम बदलने के पहले यूरिन इन्फेक्शन को लेकर 3-4 मरीज रोज आती थीं। अभी 10-12 मरीज रोज आ रही हैं। इसमें ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं ज्यादा हैं। पानी कम पीना बड़ा कारण उन्होंने बताया कि महिलाओं में पानी कम पीने की आदत होती है। गर्मी बढ़ने पर शरीर में पानी की जरूरत बढ़ जाती है। उस जरूरत के अनुसार, महिलाएं पानी नहीं पीतीं, जो यूरिन इंफेक्शन का सबसे बड़ा कारण है। डॉ. आशा गुप्ता ने कहा कि पसीना निकलने और पानी कम पीने के कारण यह संक्रमण हो रहा है। साथ ही हार्मोन में ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.