कन्नौज, फरवरी 8 -- कन्नौज, संवाददाता। मौसम में आए बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर साफ नजर आने लगा है। रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। खांसी, जुकाम, बुखार और वायरल संक्रमण से पीड़ित लोग बड़ी संख्या में इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर पहुंचे। सुबह से ही अस्पतालों में मरीजों की कतारें लगी रहीं। जिले के 33 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों और तीन नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। मेले में डॉक्टरों और फार्मासिस्टों ने मरीजों का परीक्षण कर निःशुल्क दवाएं वितरित कीं। साथ ही बदलते मौसम में बीमारियों से बचाव के उपाय भी बताए गए। स्वास्थ्य मेले के दौरान बच्चों और गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान रखा गया। टीकाकरण सेवाओं के ...