नई दिल्ली, जून 17 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता मानसून आने से पहले प्री मानसून बारिश ने मंगलवार को राजधानी को भिगो दिया। दिन भर उमस और हवा में गर्मी के एहसास के बाद दोपहर बाद मौसम बदल गया। मौसम विभाग का कहना है कि लगभग एक सप्ताह तक राजधानी में यही स्थिति रहने वाली है। अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में कमी हो सकती है। मंगलवार को मौसम में बदलाव के बाद कई जगहों पर अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की कमी आई। कई जगहों पर निम्न से मध्यम बारिश भी दर्ज की गई। मंगलवार को दोपहर बाद बदले मौसम में आसमान में घने बादल छा गए। कई लोग सड़क पर गाड़ियों की लाइट जलाकर चल रहे थे। बारिश के कारण कई पर यातायात प्रभावित हुआ। प्रमुख जगहों पर लोगों को जाम से भी जूझना पड़ा। मौसम विभाग ने मंगलवार को दोपहर 2.15 बजे से शाम 4.15 के बीच रेड अलर्ट जारी कर दिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.