गोरखपुर, मार्च 18 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता तिलहन और गेहूं की फसल खेतों में पकने की ओर अग्रसर है लेकिन सोमवार सुबह अचानक हुई ओलावृष्टि और बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। हालांकि राहत की बात रही कि तेज हवा के बीच बारिश और ओलावृष्टि थोड़ी देर ही हुई, जिससे फसलों को खास क्षति नहीं पहुंची। गोरक्षनगरी में 01.71 लाख हेक्टेयर में गेहूं, 1864 हेक्टेयर में जौ, 19 हेक्टेयर में मक्का, 68 हेक्टेयर में अलसी, 9180 हेक्टेयर में राई-सरसो और 1699 हेक्टेयर में तोरिया की फसल है। गेहूं की फसल की कटाई अप्रैल के प्रथम सप्ताह से शुरू होगी। इस वक्त तिलहन की फसल की कटाई शुरू हो रही है। कुछ किसानों से सरसो की फसल की कटाई कर सूखने के लिए रखा है, वहीं कुछ खेतों में खड़ी है। बारिश हुई तो सरसो की फसल के दाने काले पड़ सकते हैं। वहीं, सूखने के लिए रखी गई फसल में अं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.