नई दिल्ली, जून 11 -- आगरा, वरिष्ठ संवाददाता। ताजनगरी में आसमान से आग बरस रही है। कई दिनों से आगरा प्रदेश के टाप-3 गर्म शहरों में चल रहा है। बुधवार को यह सूबे में सर्वाधिक गर्म शहर रिकार्ड किया गया। यहां दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक होकर 45.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं 44.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ बांदा दूसरे नंबर पर रहा है। झांसी तीसरे, प्रयागराज चौथे और सुल्तानपुर पांचवें नंबर पर सबसे गर्म रिकार्ड किए गए। आगरा में न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री कम होकर 28.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 63 रिकार्ड किया गया। अधिक तेज गर्मी के कारण दोपहर में बाजार, माल में सन्नाटा रहा। जबकि सड़कों पर भी वाहनों की आवाजाही कम रही। शाम को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.