आगरा, फरवरी 7 -- जनपद में मौसम साफ होने के बाद भी सांस रोगियों की दिक्कतें कम नहीं हो रही है। सांस रोग से पीड़ित दो सौ अधिक रोगी उपचार के लिए जिला अस्पताल में पहुंच रहे हैं। सांस रोगियों में 80 तो 12 वर्ष से कम के हैं। बुखार के रोगी तो शनिवार को 250 तक पहुंच गए हैं। शनिवार को भी जिला अस्पताल में रोगियों की 1175 पहुंच गई। सीएमएस डा. संजीव सक्सेना ने बताया कि वायरल बुखार व सांस के रोगी अधिक संख्या में उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल आए 1175 रोगियों में बुखार के 250 रोगी थे। विगत दिनों में सांस से पीड़ित रोगियों की संख्या लगातार दो सौ के पार बनी हुई है। जिला अस्पताल आए 210 सांस से पीड़ित रोगियों में 130 रोगी 12 वर्ष के ऊपर और 80 रोगी 12 वर्ष के नीचे के हैं। प्रदूषण की वजह से सांस रोगियों की दिक्कतें बढ़ जाती है। डायरिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.