कानपुर, अक्टूबर 9 -- कानपुर। मौसम के करवट लेने से अक्टूबर में ही रातें सर्द हो गई हैं। उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने लगी हैं जो पहाड़ों से होकर आ रही हैं। गुरुवार सीजन का सबसे राहत भरा दिन रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सीजन (अक्टूबर) सबसे कम रहे। मौसम विभाग के अनुसार, यूपी से बादल छिटकने लगे हैं। अगले 24 से 48 घंटों में कानपुर समेत पूरे प्रदेश से मानसून की विदाई संभव है। पर्यावरण असंतुलन के चलते इस वर्ष मौसमी गतिविधियां स्थिर नहीं हैं। इस बीच पहाड़ों पर बर्फबारी अधिक हो जाने और हवा की दिशा लगातार उत्तर पश्चिमी हो जाने से मैदानी इलाकों में रात की सर्दी शुरू हो गई है। दिल्ली, पंजाब के साथ उत्तर प्रदेश में भी यही स्थिति बनने लगी है। हवा की रफ्तार भी लगातार बढ़ रही है। हवा जितनी गति पकड़ेगी उतनी ही सर्दी बढ़ेगी। उत्तर पश्चिमी सर्द हवाओं ने दिन का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.