पीलीभीत, मई 19 -- पीलीभीत/पूरनपुर। जेठ माह शुरू होते ही दिनों दिन तापमान में बढ़ोतरी होती जा रही है। इससे लोग गर्मी से बेहाल दिख रहे हैं। पर तराई के मौसम ने लगातार तीसरे दिन सुबह के वक्त करवट ली। रिमझिम से मौसम खुशगवार हो गया। अधिकतम तापमान 37.3 और न्यूनतम 24.8 डिग्री दर्ज किया गया है। तराई में मौसम ने रविवार की सुबह अचानक से करवट ली। सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छा गए और ठंडी हवा चलने लगी। इसके बाद हवा के साथ रिमझिम शुरू हुई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। तो वहीं लोगों को गर्मी से राहत भी मिली है। शुक्रवार व शनिवार की भी सुबह ठंडी हवा के बाद बूंदाबांदी से मौसम काफी सुहावना हो गया था। पर इसके बाद सूर्य की तपिश ने लोगों को बेहाल कर दिया था। तेज धूप के चलते तापमान भी बढ़ गया था। रात में भी तापमान बढ़ा होने से गर्मी महसूस की गई। रविव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.