रांची, अप्रैल 14 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड समेत रांची के कई हिस्सों में सोमवार को मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवा, मेघगर्जन के साथ मूसलाधार बारिश हुई। हवा की रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा थी। बारिश के बाद तापमान में गिरावट हुई और जिससे गर्मी से राहत मिली। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शाम में सबसे अधिक बारिश बोकारो में दर्ज की गई, यहां 32.2 मिली बारिश का आंकड़ा दर्ज किया गया। रांची में 4.6 मिलीमीटर, जमशेदपुर में 0.2, डालटनगंज में 1.6 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा सरायकेला में 6.5, गुमला में 2.5, लोहरदगा में 4.5, खूंटी में 3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। 18 तक राज्य के कई हिस्सों के लिए जारी की गई चेतावनी मौसम का मिजाज 18 अप्रैल तक झारखंड के कई हिस्सों में बदला-बदला रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 15 अप्रैल को पिंक अलर्ट जारी किया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.