फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 25 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता मौसम का मिजाज जैसे जैसे ठंडा हो रहा है वैसे वैसे सेहत पर असर पड़ रहा है। बदल रहे मौसम में सांस रोगी बढ़ने लगे हैं। खांसी, जुकाम के मरीज भी ज्यादा पहुंच रहे है। ओपीडी में डॉक्टरों की लेटलतीफी से इलाज कराने का संकट खड़ा हो रहा है। परेशान होकर मरीज लौट रहे हैं। सुबह 8 बजे से ही मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचते हैं। लाइन में लगकर पर्चा बनवाते हैं और जब डॉक्टर के कक्ष के पास पहुंचते हैं तो कक्ष खाली मिलता है। इससे मरीजों को इलाज के लिए ंइतजार करना पड़ता है। गुरुवार को हृदय रोग के डॉक्टर देर से बैठे। इससे दूर दराज से आए मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। फिजीशियन के पास सबसे ज्यादा भीड़ थी। फिजीशियन ने बताया कि अब मौसम का मिजाज जिस तरह से बदला है उसको देखते हुए अब सांस रोगी भी बढ़ने ल...