अमरोहा, मई 17 -- जिले में शुक्रवार सुबह अचानक से मौसम ने करवट बदली। सुबह के समय आसमान में घने काले बादल छा गए। तेज हवा के साथ अमरोहा व आसपास क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम में बदलाव से गर्मी से बेहाल लोगों को राहत मिली। ठंडी हवा और बादलों की छांव ने मौसम का खुशनुमा बना दिया। तापमान में गिरवाट दर्ज की गई। हालांकि दोपहर में तेज धूप खिली रही और फिर शाम ढलते ही दोबारा तेज हवा के साथ आसमान में बादल उमड़ना शुरू हो गए। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 39 व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जिले में बीते कई दिनों से गर्मी से लोग परेशान थे। राहत पाने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहे थे, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिल रही थी। शुक्रवार सुबह में आचनक मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से ही आसमान में बादल डेरा जमाए रहे। सुबह के समय अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.