फरीदाबाद, अप्रैल 14 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट सिटी में तीन दिन की राहत के बाद सोमवार से तापमान में फिर से बढ़ने लगा है। सोमवार को पारा बढ़कर 36 डिग्री पहुंच गया। रविवार अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया था। आंधी और बूंदाबांदी की वजह से तापमान 30 डिग्री तक पहुंच गया था। मौसम विभाग ने अब आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होगी। शनिवार को 41 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। जिलेवासियों को अब और भी अधिक गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में छह डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री था, जो कि शनिवार तक 28 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। दिन के समय से हवा गर्म रहेगी। न्यूनतम तापमान अधिक रहने की वजह से जिलेवासियों को रात में गर्मी भी पसीने छुड़ाएगी। बता दें ...