कटिहार, अप्रैल 6 -- कटिहार, वरीय संवाददाता जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। अगले 24 घंटे के भीतर दिन और रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा, लेकिन हवा की दिशा और रफ्तार में आए बदलाव से वातावरण में ठंडक घुलने की उम्मीद है। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि पछुआ हवा की जगह अब पुरवा हवा का प्रभाव बढ़ेगा, जो 7 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। इससे तापमान में थोड़ी गिरावट आने की संभावना है। उन्होंने बताया कि यह बदलाव खेती के लिए भी अहम साबित हो सकता है, खासकर उन फसलों के लिए जो हल्की नमी और ठंडक में बेहतर बढ़ती हैं। 36 डिग्री अधिकतम व 20 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान शनिवार को कटिहार का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.