पूर्णिया, नवम्बर 24 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।रविवार को पूर्णिया में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सुबह के बाद चली तेज पछुआ हवा ने पूरे दिन ठंड का असर बढ़ा दिया। दिन चढ़ने के बाद भी हवाओं की रफ्तार ऐसी रही कि लोग गर्म कपड़ों में दुबके नजर आए। शाम होते-होते तापमान में गिरावट और साफ दिखने लगी। न्यूनतम तापमान करीब 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे आया, जबकि अधिकतम तापमान लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ और नीचे खिसक गया। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, लेकिन रविवार को तापमान में आई गिरावट ने शहरवासियों को ठंड का एहसास जल्दी करा दिया। सुबह का वातावरण पूरी तरह नमी से भरा रहा। सुबह की आद्रता 92 प्रतिशत और शाम की आद्रता 74 प्रतिशत रही, जिससे ठंड का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.