मऊ, जनवरी 13 -- मऊ,संवाददाता। मौसम का मंगलवार को मिजाज बदल गया। सुबह से ही सूर्यदेव की आभा बिखरने और धूप निकलने से लोगों को ठंड से काफी राहत मिली। लंबे समय बाद धूप देखने को मिलने से जनजीवन सामान्य होता दिखाई दिया। सड़कों से लेकर बाजार तक लोगों की चहल-पहल बढ़ गई और दिनभर रौनक बनी हुई है। मौसम साफ होने का असर सीधे लोगों की दिनचर्या पर दिखा। जो लोग बीते दिनों से ठंड के कारण घरों में दुबके हुए थे, वे बाहर निकलते नजर आए। कामकाज के सिलसिले में सड़कों पर आवाजाही बढ़ी और बाजारों में भी भीड़भाड़ देखने को मिल रही है। ठंड से प्रभावित दैनिक काम, जो कई दिनों से टल रहे थे, उन्हें लोग निपटाते दिखे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...