कन्नौज, फरवरी 3 -- कन्नौज। अचानक बदले मौसम के मिजाज ने एक बार फिर किसानों की चिंता बढ़ा दी है। हाल के दिनों में हुई बेमौसम बारिश से पहले ही किसान परेशान चल रहे थे। हालांकि पिछले तीन-चार दिनों से मौसम में सुधार होने से उन्हें थोड़ी राहत मिली थी और फसलों की स्थिति संभलने की उम्मीद जगी थी। लेकिन मंगलवार की सुबह मौसम ने फिर करवट ले ली। भोर पहर हुई हल्की बूंदाबांदी और उसके साथ चली तेज हवाओं ने किसानों की धड़कनें बढ़ा दीं। सबसे ज्यादा असर आलू और सरसों की फसलों पर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। आलू की फसल इस समय तैयार होने के करीब है, ऐसे में बारिश अधिक हुई तो नमी से आलू सड़ने का खतरा बढ़ सकता है। वहीं सरसों की फसल भी इस समय फूल की स्थिति में है, तेज हवाओं और बूंदाबांदी से फूल और दाने झड़ने की संभावना है, जिससे उत्पादन पर असर पड़ सकता है।किसानों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.