मुजफ्फर नगर, फरवरी 22 -- जनपद में शनिवार को मौसम ने अचानक तेवर बदल लिए हैं। सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई और वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर सफर करना पड़ा। सुबह के समय ठंड भी अधिक महसूस की गई। हालांकि दोपहर होते-होते मौसम ने करवट ली और तेज धूप निकल आई। धूप खिलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। बाजारों और सड़कों पर सामान्य चहल-पहल देखने को मिली। वहीं सुबह के समय न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दोपहर में धूप निकलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। शाम के समय फिर से ठंड बढ़ने के आसार हैं। सुबह के कोहरे के कारण हाईवे और शहर की मुख्य सड़कों पर वाहन धीमी गति से चलते नजर आए। विशेषज्ञों ने वाहन चालकों को सतर्कता बरतने और फॉग लाइट का प्रयोग करने की सलाह दी है। मौसम के इस बदलाव से चिकित्सक बच्चों व बड़ों पर बचाव की सलाह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.