कानपुर, फरवरी 11 -- कानपुर देहात, संवाददाता। जनपद में मौसम के तेवर फिर से तल्ख हो गए हें। तेज धूप व पारा बढ़ने से सर्दी की रवानागी के अहसास के साथ गर्म कपड़े फिर से बक्सों में कैद होने लगे हैं। बुधवार को तेज धूप के साथ तल्ख हुए मौसम के चलते जहां लोग छाया तलाशते दिखे। वहीं मौसम के गर्म मिजाज से गेहूं व सब्जी की फसलों पर प्रतिकूल असर पड़ने से परेशान किसान फसलों को बचाने की कवायद में जुट गए हैं। जिले में मौसम बार-बार करवट बदल रहा है। दिन में तेज धूप निकलने के बाद भी रात में गिर रहे तापमान के साथ सुबह शाम हो रही सर्दी से लोगों की परेशानी बढ़ रही है। दिन में पारा बढ़ने के साथ ही मौसम के तेवर तल्ख होने से लोगों ने गर्म कपड़ों को बक्सों में पैक करना शुरू कर दिया है। मंगलवार रात में पारा सामान्य से करीब आधा डिग्री नीचे जाकर 10 डिग्री पर पहुंच गया, जबकि...