फरीदाबाद, मई 4 -- फरीदाबाद। इस बार मई में सात वर्ष बाद फरीदाबाद का मौसम सुहाना हुआ है। वर्ष 2018 में भी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से तापमान में 35 डिग्री तक पहुंचा था। वहीं मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने की वजह से सात मई तक बारिश की संभावना व्यक्त की है। इससे मौसम सुहाना रहेगा। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 36 व न्यूनतम 23 डिग्री तक रहने की संभावना व्यक्त की है। इससे जिले के लोगों को गर्मी राहत रहेगी। वहीं, आठ मई से तापमान बढ़ने से दिन गर्म रहेंगे। इस दौरान आसमान साफ रहेगा और चमकदार धूप लोगों को परेशान करेगी। गर्मी दिन के समय पसीने छुड़ाएगी। तापमान में 39 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। सूरज ढलते ही तापमान सामान्य रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तक रह सकता है। जिलेवासियों को रात में गर्मी नहीं सत...