सोनभद्र, अगस्त 9 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले के तापमान में बीते एक सप्ताह से उतार-चढ़ाव जारी है। तीन दिन बाद शुक्रवार को तापमान में गिरावट दर्ज हुई थी। हालांकि शनिवार को पुन: मौसम तल्ख होने से तापमान में वृद्धि दर्ज हुई। बीते 24 घंटे में अधिकतम पारा में 2.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज हुई। न्यूनतम पारा भी बढ़ा है। तेज धूप निकलने से उमस बढ़ गई है। पिछले सप्ताह तीन दिनों तक हुई बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज हुई थी। सोमवार को अधिकतम पारा लुढ़क कर 27.8 डिग्री सेल्सियस तक आ गया था। इस दिन न्यूनतम पारा 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। इसके बाद बारिश खुलने पर बीते तीन दिनों तक तापमान में वृद्धि जारी रहीं। गुरुवार को अधिकतम तापमान 32.6 और न्यूनतम पारा 26.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। हालांकि इसके दूसरे दिन यानी शुक्रवार को बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.