अलीगढ़, मार्च 6 -- - सर्दी-जुकाम के अलावा बदन दर्द और बुखार के मरीज बढ़े अलीगढ़। सर्द-गर्म मौसम लोगों की सेहत को प्रभावित कर रहा है। सर्दी-जुकाम के अलावा बदन दर्द और बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। डॉक्टर उपचार के साथ इन्हें सर्द हवाओं से बचने की सलाह दे रहे हैं। गुरुवार को दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे मरीजों की संख्या पहले की अपेक्षा कम रही। पर, इनमें अधिकांश मरीज सर्दी-जुकाम, बदन दर्द और बुखार से पीड़ित थे। फिजिशियन के कक्ष के बाहर लंबी कतार लगी रही। मलखान सिंह जिला अस्पताल में आए मरीजों में भी अधिकतर सर्दी-जुकाम और बदन दर्द की शिकायत कर रहे थे। डॉक्टरों ने लोगों से अनावश्यक रूप से ठंडे वातावरण में जाने से बचने और खुद को गर्म रखने की सलाह दी। फिजिशियन डॉ. विपिन गुप्ता ने बताया कि हल्की सर्दी भी बड़ी बीमारी का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.