बिजनौर, दिसम्बर 6 -- राशन डीलरों की एक आवश्यक बैठक राज मिलन बैंकेट हॉल में हुई। जिसमें मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी मौसम रहे। बैठक के दौरान राशन डीलरों ने अपनी समस्याओं को भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी मौसम के समक्ष रखा। जिसमें समस्याओं को सुन कर उन्होंने आश्वासन दिया की राशन डीलरों की समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगाा और उनका उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता चौधरी गजेन्द्र सिंह ने की। संचालन धनीराम ने किया। बैठक में सैकड़ों राशन डीलर मौजूद रहे। बैठक में सीमा देवी ,रामरतन ,चांद , जंगी, रामपाल, गुरु,जीवन एवं ओर अन्य उपस्थित रहे । ----------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...