हाथरस, जनवरी 21 -- हाथरस। दिन में मौसम साफ रहने और चटकदार तेज धूप खिलने के साथ ही लोगों का जनजीवन पटरी पर लौट रहा है। मौसम खुलने के साथ ही शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंचने वाले मरीजों की संख्या बढ़ गई है। मंगलवार को भी ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। लगभग 1800 मरीज पहुंचे। चिकित्सकों द्वारा सभी मरीजों को देखा और उन्हें दवा उपलब्ध कराई। बीते कुछ दिनों से सर्दी और कोहरे का प्रकोप बना हुआ था। सुबह से दोपहर तक आसमान में कोहरे की घनी चादर तनी हुई थी। कोहरे और ठंड के डलब अटैक से जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित चल रहा था। लेकिन अब जैसे-जैसे मौसम साफ हो जा रहा है और तेज धूप खिलने के साथ ही सर्दी के तेवर दिन में नर्म पड़ते दिखाई दे रहे हैं। मंगलवार को भी सुबह से ही मौसम साफ रहा और तेज धूप खिली। मौसम खुला तो इसका असर लोगों के...