कन्नौज, जनवरी 12 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सर्दी के चलते अस्पताल की ओपीडी में पिछले कई दिनों से मरीजों की संख्या कम थी, लेकिन दो दिनों से मौसम खुलने और धूप निकलने से अब अस्पताल में मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। दिलू नगला गांव स्थित सौ शैय्या अस्पताल में पिछले दो दिनों से मरीजों की संख्या बढ़ी है। चिकित्साधिकारियों के मुताबिक इस समय अस्पताल में सर्दी, जुकाम, बुखार और खांसी के मरीज ज्यादा पहुंच रहे हैं। ऐसे में मरीजों की सर्दी से बचाव करने और सावधानियां बरतने की सलाह दी जा रही है। सोमवार को भी अस्पताल में मरीजों की काफी भीड़ लगी हुई थी। वहीं सर्दी के मौसम में आंखों के मरीज भी बढ़े हैं। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.अविनाश गुप्ता के मुताबिक मरीजों की आंखों का परीक्षण कर उन्हें सावधानियों बरतने की सलाह दी जा रही है। इसके साथ ही मोतियाबिंद के मरी...