बरेली, फरवरी 3 -- मौसम खराबी के चलते ट्रेनों की बिगड़ी रफ्तार, कई-कई घंटा लेट बरेली, वरिष्ठ संवाददाता मंगलवार को सुबह तक छाए रहे कोहरा और मौसम खराबी के चलते ट्रेनों की रफ्तार बिगड़ी रही। जिसकी वजह से अप-डाउन की ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। सहरसा जनसाधारण समेत अप- डाउन की करीब एक दर्जन ट्रेनों की रफ्तार धीमी रही। ट्रेन अपने निर्धारित समय से एक से तीन-तीन घंटे तक लेट थी। 15532 जनसाधारण 3:30 घंटा, 12203 गरीबरथ एक घन्टा, 22317 हमसफ़र और 15910 अवध आसाम एक्सप्रेस पौन-पौन घन्टा विलंब से पहुँची। राज्यरानी, कुंभ, सियालदाह समेत कई ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से लेट पहुंची। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा। दोपहर तक 45 लोगों ने टिकट कैंसिल कराकर यात्रा को रद्द कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.