गंगापार, फरवरी 2 -- विकास खंड क्षेत्र के उरुवा में सोमवार को अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ गया। सुबह से कोहरे और बादलों की लुकाछिपी ने किसानों की बेचैनी बढ़ा दी है। क्षेत्र के अनेक किसानों की सरसों की फसल तैयार होने वाली है। गेंहू में भी बालियां निकलनी शुरू हो रही हैं। ऐसे में पानी बरसने से गेंहू और सरसों की फसल गिरकर खराब होने की संभावना बन रही है। क्षेत्र के किसान अभय राज सिंह सिकटी,जितेंद्र सिंह बसैनपुर,समोगरा के उमेश मिश्र,राजा पांडेय हुल्का एवं रामनगर गांव के किसान रतन कुमार सिंह,जगदीश सिंह सहित अनेक गांव के किसानों ने बताया कि मैदानी एवं कछारी इलाके के किसानों की बोई गयी आलू,चना,अलसी तथा सरसो और मटर के लिए हवा के साथ पानी बरसने पर नुकसान होना लाजमी है,जिससे किसानों की बेचैनी बढ़ गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.