लखीसराय, मार्च 22 -- बड़हिया, एक संवाददाता। दलहन के उन्नत उत्पादन के लिए विख्यात बड़हिया टालक्षेत्र में इन दिनों फसलों का थ्रेसिंग काम जोरों पर है। जबकि दो दिनों से अकस्मात ही मौसम के बदले मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। गुरुवार को तो बूंदाबांदी भी हुई, और शुक्रवार को पूरे दिन आकाश में बादल छाए रहे। जिसे देख किसानों के चेहरे पर चिंता ली लकीरें गहरी बनी हुई है। बता दें कि टालक्षेत्र के लाखों हेक्टेयर में लगी फसल अभी खेतों में ही है, और आसमान में छाए बादलों से बारिश की आशंका गहरा रही है। किसानों में शामिल भोली सिंह, संजीव कुमार, दिलीप सिंह, दिवाकर सिंह, सौरव कुमार आदि का कहना है कि यदि इस समय बारिश हो गई तो उनके मेहनत पर पानी फिर सकता है। नमी आ जाने से न सिर्फ फसलों के थ्रेसिंग में दिक्कत आ जाएगी, बल्कि उत्पादित फसल की गुणवत्ता भी खराब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.