हरदोई, मार्च 23 -- हरदोई। दोपहर को पश्चिम दिशा से चली तेज हवाओं के साथ आए काले बादलों और रिमझिम फुहारों ने मौसम का मिजाज एकदम बदल दिया। बदले मौसम को देख कर किसानों के दिलों में बेचैनी बढ़ गई। किसानों का कहना है कि अगर मौसम का रवैया थोड़ा और तल्ख हुआ तो खेतों में खड़ी सरसों और गेहूं की फसल पर असर पड़ सकता है। तेज हवा के साथ बारिश से गेहूं की फसल चौपट हो सकती है। अगर एक बार फसल जमींदोज हो गई तो उत्पादन पर असर तो पड़ेगा ही, बड़ी मात्रा में फसल खराब भी हो जाएगी। फसल को सहेजने में श्रम भी अधिक लगेगा। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सतीश पाठक ने बताया, किसान जल्द से जल्द सरसों की फसल को घरों में पहुंचा लें। बताया अभी तक चली हवाओं और बूंदा बांदी से गेंहू की फसल को नुकसान नहीं पहुंचा है। बताया मौसम पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल अभी तक ओला वृष्टि अथवा किसी प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.