कन्नौज, मार्च 23 -- गुगरापुर/कन्नौज शनिवार को दोपहर बाद बदले मरैाम के मिजाज ने किसानों को परेशान कर दिया है। शाम तक तेज हवा और हल्की बूंदा-बांदी से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। खेतों में आलू की खुदाई और सरसों की कटाई हो रही है। वहीं कहीं - कहीं तो खेतों में खोदा गया आलू पड़ा है । वारिश होने से किसानों के अरमानो पर पानी फिर जाएगा, उन्हें अब फसल के नुकसान की चिंता सता रही है। क्षेत्र के किसानों का कहना है कि खेतों में सरसों की कटाई और आलू की खुदाई चल रही है। बरसात होने से आलू की चमक चली जाएगी। इससे इसकी कीमत पर असर पड़ेगा। किसान इस बार आलू से अच्छी कीमत की आस लगाए बैठे हैं। वर्षा से आलू की खोदाई भी कुछ दिनों के लिए रुक जाएगी। वहीं खेतों में खड़ी सरसों की फली लगभग पक चुकी है। वारिश से यह गीली हो जाएगी और धूप निकलने के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.