फरीदाबाद, दिसम्बर 13 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट सिटी में शनिवार को ठंड के मौसम का पहला घना कोहरा रहा। कोहरे ने जिलेवासियों को ठिठुरन का एहसास कराया। कोहरा घना होने के चलते दृश्यता 100 मीटर से भी कम रह गई थी। इसके अलावा फरीदाबाद शहर का प्रदूषण खराब श्रेणी में होने से आफत बनी हुई है। एक्यूआई 214 दर्ज किया गया। दिल्ली एनसीआर के शहरों में प्रदूषण स्तर 400 पार करने पर केंद्रीय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने ग्रैप तीन की पाबंदियां लागू कर कर दी हैं। स्मार्ट सिटी में आसमान बिल्कुल साफ होने से एक सप्ताह से दिन के समय गर्मी बढ़ गई थी। लोग दोपहर के समय बिना कपड़ों के देखे जा सकते थे। इसके अलावा धूप शरीर का चुभने वाली थी। अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक पहुंच गया था। शनिवार सुबह मौसम में करवट ली और सुबह की शुरुआत घन कोहरे से हुई। कोहरे के चलते...