पीलीभीत, मार्च 19 -- होली के बाद मौसम में तेजी के साथ बदलाव हुआ है। ऐसे में लापरवाही लोगों को जुखाम, बुखार, खांसी की चपेट में ले रही हैं। इन बीमारियों से संबंधित रोजाना 25 से 30 प्रतिशत मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। चिकित्सक जांच करने के बाद उन्हें सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। वैसे तो मार्च का माह शुरू होते ही मौसम में काफी बदलाव आ गया था। तेज धूप लोगों को परेशान करने लगी तो दिन में ठंडे पानी की भी चाहत बढ़ने लगी थी। बीच में कुछ दिन मौसम सर्द हुआ तो कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हुई थी। इसके बाद मौसम साफ होते ही दिन में तेज धूप लोगों को परेशान करने लगी।इधर सुबह और शाम अभी भी मौसम में ठंडक बनी हुई है। ठंडी हवा से सर्दी का एहसास बरकरार है। सुबह शाम सर्द मौसम और दिन में तेज धूप में लोग अब लापरवाही बरतने लगे हैं। जिसके चलते सर्दी,जुकाम, बु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.