बलरामपुर, फरवरी 24 -- उतरौला, संवाददाता। क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से मौसम के तेजी से बदलते मिज़ाज का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखने लगा है। दोपहर में तेज धूप और शाम होते ही बढ़ती ठंड के कारण तापमान में अचानक उतार-चढ़ाव हो रहा है, जिससे वायरल संक्रमण के मामलों में वृद्धि दर्ज की जा रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला में सर्दी, जुखाम, खांसी और बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सीएचसी से मिली जानकारी अनुसार बीते एक सप्ताह में वायरल बुखार के मामलों में तेजी आई है। प्रतिदिन 500 से 600 मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं, जिनमें बड़ी संख्या बच्चों और बुजुर्गों की है। गले में खराश, नाक बहना, बदन दर्द, तेज बुखार, सिरदर्द और खांसी जैसी शिकायतें आम हैं। कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोग संक्रमण की चपेट में जल्दी आ रहे हैं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.