गौरीगंज, फरवरी 19 -- अमेठी। मौसम के लगातार बदलते मिजाज का असर अब सीधे लोगों की सेहत पर दिखने लगा है। दिन में तेज धूप और गर्मी, जबकि रात और सुबह मौसम सर्द होने से वायरल बुखार, सर्दी-खांसी, गले में खराश और सांस संबंधी दिक्कतों के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल गौरीगंज समेत सीएचसी व पीएचसी की ओपीडी में रोजाना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इनमें सबसे ज्यादा प्रभावित बच्चे और बुजुर्ग हो रहे हैं। कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले लोग, दमा व एलर्जी के मरीज भी इस मौसम के चलते प्रभावित हो रहे हैं। वायरल बुखार से लोग परेशान : डॉक्टरों के मुताबिक वायरल बुखार 4 से 5 दिन तक परेशान कर रहा है। वहीं सर्दी-खांसी और बदन दर्द के कारण लोगों का सामान्य जीवन भी प्रभावित हो रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि मौसम में अचानक बदलाव से शरीर का तापमान संतुलन बिगड़ जाता...