शाहजहांपुर, फरवरी 19 -- दिन में तेज गर्मी और रात में अचानक ठंड ने लोगों की सेहत पर असर डालना शुरू कर दिया है। मौसम के उतार चढ़ाव के कारण ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों और मेडिकल कालेज में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जिसका सबसे ज्यादा असर कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों पर हो रहा है। मेडिकल कालेज में चिकित्सकों के अनुसार बच्चे और बुजुर्ग वायरल बुखार के साथ सर्दी-खांसी और गले के संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। इन दिनों मेडिकल कालेज में 15 सौ से आसपास ओपीडी पहुंच पा रही है, वहीं तीन दिनों के ओपीडी की बात करें तो साेमवार को 1501, मंगलवार को 1486 तथा बुधवार को 1277 ओपीडी में नए मरीज देखे गए। बुधवार को जिले के अलग अलग इलाकों की ओपीडी में मरीजों की भीड़ देखी गयी। मेडिकल कालेज के चिकित्सक डा़ सलीम ने बताया कि गर्मी व ठंड कम होने के कारण मौसम अच्...