पीलीभीत, फरवरी 19 -- पीलीभीत। मंगलवार को तेज गरमी और बुधवार को छाये बादलों के कारण बन रहे बारिश के आसार के बीच इन दिनों तापमान में उतार चढ़ाव लोगेां को बीमार बना रहा है। आलम यह है कि इससे लोगों की सेहत पर भर असर है। दिन में तेज धूप और गर्मी तो रात में ठंडी हवाओं के कारण जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ गई है। खासतौर पर कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग, बच्चे और बुजुर्ग वायरल संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों सुबह से ही मरीजों की लंबी कतार लग रही है। चिकित्सकों के अनुसार वायरल बुखार, सर्दी-खांसी, गले में खराश और बदन दर्द की शिकायत लेकर प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। मौजूदा मौसम में बच्चे और बुजुर्ग अधिक प्रभावित हो रहे हैं। बाल रोग विशेषज्ञों के मुताबिक छोटे बच्चों में सर्दी-खांसी...