बदायूं, फरवरी 19 -- बदायूं, संवाददाता। मौसम का उतार-चढ़ाव जनमानस के लिए दुखदाई बन रहा है। इससे लोगों को सेहत बिगड़ रही है। लोग सर्दी-खांसी, बुखार सहित तमाम बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। मौसमी बीमारियों के चलते अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ने लगी है। मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है तो सरकारी एवं प्राइवेट अस्पतालों की ओपीडी फुल हो गई है। बुधवार को भी लगातार तीसरे दिन जिला पुरुष अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। जिला पुरुष अस्पताल में मरीजों की लंबी लाइनें सुबह से लगीं जो दोपहर तक लगी रहीं। जिला पुरुष अस्पताल की ओपीडी 1,220 मरीजों की रही है। ओपीडी में पंजीकरण कराने के लिए भी काफी लंबी लाइन रही और धक्का-मुक्की हुई। वहीं डॉक्टर कक्ष छह, सात, आठ, नौ, दस, 13 और 14 एवं 18 नंबर में काफी भीड़ रही है। मरीजों की लंबी लाइनों को देखा गया। नेत्र र...