भभुआ, दिसम्बर 21 -- जिला प्रशासन कैमूर में मौसम की स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए है। जिला प्रशासन ने कहा है कि परिस्थितियों की निरंतर समीक्षा की जा रही है और मौसम के मिजाज को देखते हुए आगे का निर्णय लिया जाएगा। आमजनों से आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशों का पालन करने और बुजुर्गों व बच्चों को ठंड से बचाने की अपील की गई है। जिला प्रशासन ने सभी विद्यालय प्रबंधन, अभिभावकों एवं संबंधित अधिकारियों से आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने की अपील की है, ताकि ठंड के मौसम में बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य की समुचित रक्षा की जा सके। प्रशासन ने उठाया एहतियाती कदम मौजूदा मौसम परिस्थितियों में अत्यधिक ठंड बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है। छोटे बच्चों में सर्दी, खांसी, बुखार और अन्य मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसी को ध्यान में ...