हमीरपुर, जनवरी 9 -- हमीरपुर, संवाददाता। शुक्रवार की सुबह इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी सुबह साबित हुई। पारा 5 डिग्री पर आ जाने से लोग सर्दी से बेहाल नजर आए। मगर दिन के 11 बजते ही निकली तेज धूप ने सर्दी से राहत दी। जिसके चलते पूरे दिन सार्वजनिक स्थानों में चहल-पहल नजर आई। कल गुरुवार को पूरे दिन आसमान में बादलों के साथ सर्द हवाएं चलने से लोग सर्दी से बेहाल रहे थे। मगर रात बढ़ने के साथ ही पारा गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। जिसके चलते शुक्रवार की सुबह अब तक की सबसे ठंडी सुबह रही। न्यूनतम पारा 5.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। मगर दिन में निकली तेज धूप से लोगों को गलन भरी सर्दी से राहत मिली। पूरे दिन तेज धूप रहने से सार्वजनिक स्थानों में अच्छी-खासी चहल-पहल नजर आई। अधिकतम तापमान 18.02 रिकार्ड किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...