नई दिल्ली, जून 1 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। मई में मेहरबानी रहे मौसम का असर वायु गुणवत्ता पर भी देखने को मिला है। केन्द्रीय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के मुताबिक, 2018 के बाद इस बार मई की हवा सबसे ज्यादा साफ रही है। महीने का औसत एक्यूआई 170 अंक पर रहा है। इस स्तर की हवा को मध्यम श्रेणी में रखा जाता है। आयोग के मुताबिक, वर्ष 2018 में महीने का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 217 अंक, 2019 में 221 अंक, 2022 में 212 अंक, 2023 में 171 अंक और वर्ष 2024 में 223 अंक रहा। इन आंकड़ों में कोविड प्रतिबंधों और लॉकडाउन की वजह से वर्ष 2020 और 2021 का महीना शामिल नहीं किया गया है। आयोग का कहना है कि जनवरी से मई तक की अवधि में दिल्ली के औसत सूचकांक में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है। इस बार यह औसत सूचकांक 214 है। जबकि, 2024 में यह 231, 2023 में 213, 2022 में 23...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.