अमरोहा, फरवरी 3 -- अमरोहा। बीते दिनों हुई बारिश व ओलावृष्टि से जिन किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है, वह कृषि विभाग में अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। इसके बाद कृषि विभाग की टीम क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट शासन-प्रशासन को भेजेगी। वहीं, जिन किसानों ने फसलों का बीमा कराया है वह भी फसल क्षतिपूर्ति के लिए आवेदन कर सकेंगे। उप कृषि निदेशक राम प्रवेश ने बताया कि बारिश, ओलावृष्टि से कुछ क्षेत्रों में सरसों, आलू व मटर की फसल को मामूली नुकसान हुआ है। क्षेत्र का दौरा का नुकसान का आंकलन किया जाएगा। जिन किसानों की फसलों में ज्यादा नुकसान हुआ है, वह कृषि विभाग में अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। किसान बोले 20 फीसदी से अधिक सरसो, आलू में नुकसान अमरोहा। रविवार को मौसम में बदलाव के चलते हसनपुर, गंगेश्वरी ब्लाक क्षेत्र में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। किसानों का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.