संभल, फरवरी 3 -- जिले में मौसम के बदलते तेवर बच्चों की सेहत पर भारी पड़ने लगे हैं। बीते तीन दिनों में जिला अस्पताल समेत निजी अस्पतालों में बीमार बच्चों की संख्या करीब 30 फीसदी तक बढ़ गई है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहम्मद सरताज के अनुसार, इन दिनों बच्चों में निमोनिया और डायरिया तेजी से फैल रहा है। अस्पतालों की ओपीडी में खांसी, बुखार, सांस लेने में तकलीफ और दस्त की शिकायत लेकर पहुंच रहे बच्चों की संख्या लगातार बढ़ रही है। डॉ. सरताज ने अभिभावकों को सलाह दी है कि बच्चों को ठंड से बचाकर रखें, गर्म कपड़े पहनाएं, साफ पानी पिलाएं और बाहर के खाने से परहेज कराएं। साथ ही, किसी भी तरह के लक्षण दिखते ही तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो थोड़ी-सी सावधानी बच्चों को बड़ी बीमारी से बचा सकती है। बदलते मौसम में सतर्कता ही सुरक्षा ह...